फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर और अल्लीपुर में दो घरों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलपुर और अल्लीपुर में दो घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

हापुड़। जिले में चोरों आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में चोरी की बड़ी घटनाएं हुई हैं, सोमवार रात भी चोरों ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर और अल्लीपुर में दो घरों को निशाना बनाया। यहां से चोर हजारों की नकदी और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
गांव रसूलपुर बहलोलपुर में रहने वाले राजबीर चौधरी सेना से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में वह सिंभावली बिजलीघर पर गार्ड की नौकरी करते हैं। सोमवार रात उनकी पत्नी बबीता, पुत्र प्रिंस और पुत्रवधू पूजा घर में सो रही थे। इसी दौरान चोर मुख्य द्वार से अंदर घुसे और रसाई घर से सरसों का तेल निकालकर सभी दरवाजों के कुंदों में लगा दिया, ताकि इन्हें खोलते बंद करते समय ये आवाज न करें। इसके बाद चोरों ने घर का कोना-कोना खंगाल लिया। पीड़ितों के अनुसार चोर करीब चार लाख रुपये के जेवर और 35 हजार रुपये समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसी दौरान जाग होने पर चोर जान से मारने की धमकी देेते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने गांव अल्लीपुर निवासी संतोष देवी के घर पर धावा बोला। वह बुलंदशहर गई हुई था। जबकि उनके पुत्र सुमित और विकास अपने-अपने परिवार के साथ घर के अलग-अलग हिस्सों में सो रहे थे। देर रात चोर मकान के अंदर घुस गए। पीड़ितों के अनुसार चोर घर से एक सोने का हार, एक चेन, एक मंगलसूत्र, 20 तोले चांदी की पाजेब, एक लाख तीन हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह सूचना पर पहुंची संतोष बार बार बेहोश हो रही थी। परिवार के लोगों ने बताया कि नगर कोट जाने के लिए परिवार काफी दिनों से रुपये जोड़ रहा था, लेकिन चोर सब लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर सुबह पुलिस और फारेंसिक टीम यहां पहुंची और मामले की पड़ताल की। एएसपी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना के संबंध में पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें