फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से नहीं मिला सम्मान तो नाराज हो गए छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम से नहीं मिला सम्मान तो नाराज हो गए छात्र
विज्ञापन

हापुड़। बड़ौदा हिंदवान स्थित राजकीय आईटीआई के छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर गुमराह करने का आरोप लगाया। छात्रों ने बताया कि उन्हें यह सीएम के कार्यक्रम में यह कहकर लेकर गए थे कि उन्हें सम्मानित किया जाएगा। घंटों तक छात्र मंच से नाम पुकारे जाने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूस ही लौटना पड़ा। कॉलेज के 13 छात्रों को जनसभा में भेजा गया था।
परेशान छात्राओं ने कहा कि भूखे प्यासे चार घंटे से पंडाल में बैठे हैं। सम्मान तो दूर मंच से नाम तक नहीं बोला गया। भीड़ के साथ ही उन्हें यहां रुकना पड़ा है। इस मामले में डीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज ने किया परेशान
बड़ौदा हिंदवान स्थित राजकीय आईटीआई से उसे जनसभा स्थल पर भेजा गया। कॉलेज द्वारा कहा गया था कि सीएम के हाथों उसका सम्मान होगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है, बिन वजह उन्हें परेशान किया गया है। - शीतल, ददायरा।--फोटो संख्या--46
विज्ञापन

बदहाल रही व्यवस्था
फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण लिया है, मुझे भी सीएम के हाथों सम्मान मिलने की बात कह जनसभा स्थल पर भेजा गया था। लेकिन यहां न तो उनके लिए अलग से बैठने की व्यवस्था रही और न ही सम्मान मिल सका। - कल्पना।--फोटो संख्या--45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें