फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापड़ की अहमियत से तोला हापुड़ का सहयोग

विज्ञापन
दस्तोई रोड पर आयोजित जनसभा में लोगो को सम्बोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
पापड़ की अहमियत से तोला हापुड़ का सहयोग
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव में हापुड़ की जनता ने तीनों सीटें जिताकर सूबे के मुख्यमंत्री का दिल जीत लिया है। इसी का परिणाम रहा कि हापुड़ को सबसे पहले 810 करोड़ की 274 परियोजनाओं के शिलान्यास का अवसर मिला। मंच पर आकर सीएम ने हापुड़ के पापड़ की अहमियत से सहयोग को तोला और लोगों का अभिनदंन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज वह से ही मेरठ मंडल के दौरे पर हैं। जिस तरह भोजन पापड़ के बिना अधूरा है, ऐसे ही यह दौरा हापुड़ के बिना भी अधूरा है। हापुड़ के लोगों ने हमेशा ही प्यार दिया है, अपना जरूरी काम छोड़कर भी मुझसे मिलने आते हैं। विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों ही सीटें भाजपा के पाले में गयी।
विज्ञापन

यह हापुड़ के लोगों का प्यार ही है, हापुड़ को जिला बने 11 साल हो गए हैं। भाजपा की सरकार से पहले यहां विकास कार्य अटक रहे थे। लेकिन अब जिला विकास के रथ पर सवार है, सबसे पहले हापुड़ में ही योजनाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम हुआ है। अब यहां के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी, साथ ही निर्बाध बिजली आपूर्ति की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आगे भी इसी तरह सहयोग और प्यार की अपेक्षा की। इस पर योगी योगी के उद्घोष से पूरा पंडाल गूंजने लगा। कानून के राज से लेकर आस्था तक पर उन्होंने अपना संबोधन किया।

दस्तोई रोड पर आयोजित जनसभा में मंचासीन सीएम योगी आदित्यनाथ । संवाद- फोटो : HAPUR

हापुड़। जनसभा में मौजूद लोगों का खड़े होकर अभिवादन करते सीएम योगी आदित्यनाथ । संवाद- फोटो : HAPUR

दस्तोई रोड पर आयोजित जनसभा में लोगो को सम्बोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें