फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में आज सीएम योगी, 810 करोड़ की देंगे सौगात

विज्ञापन
गांव दस्तोई रोड पर सीएम की जनसभा के लिये तैयार मंच पर निरीक्षण करते कमिश्नर सुरेंद्र सिंह । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हापुड़ में आज सीएम योगी, 810 करोड़ की देंगे सौगात
विज्ञापन

हापुड़। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले को 810 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिले में करीब सवा दो घंटा रहकर पहले चार बजे दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और बेबी केयर यूनिट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अस्पताल के पास स्थित एक मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए दिन भर अधिकारी दौड़ते रहे।
शासन से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर शुक्रवार शाम 4 बजे आश्रम पद्धति के विद्यालय के मैदान में उतरेगा। जनसभा में करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जनसभा के बाद सीएम जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री बैठक करेंगे। जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली का फीडबैक के साथ साथ आगामी निकाय चुनाव पर भी चर्चा होगी। इसके बाद सरकार की करीब 810 करोड़ की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही योजनाओं का लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। शाम करीब 6.15 बजे सीएम हैलीकॉप्टर से गाजियाबाद पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
-----
जनसभा के लिए तैयार हुआ पंडाल
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को अधिकारी पूरे दिन पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल लगभग पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। दोपहर के समय मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम मेधा रूपम, एसपी दीपक भूकर भी उनके साथ मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा के साथ भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक धर्मेश तोमर, विधायक गढ़ हरेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रमोद नागर समेत अन्य ने जनसभा स्थल पहुंचकर मंच, पंडाल, मैदान सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंच पर फिलहाल 24 पदाधिकारियों के पास निर्गत किए गए हैं। जबकि करीब पांच सौ बसों से लोगों को सभास्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इन बड़ी परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास
परियोजना लागत
पेयजल परियोजना 321.80 करोड़
जीआईएस सबस्टेशन 84.46 करोड़
सौ बेड का जिला अस्पताल 36.47 करोड़
राजकीय महिला विद्यालय नगला काशी 11.47 करोड़
विकास भवन 10.56 करोड़
पंचायत भवन निर्माण 5.05 करोड़
डीएम आवास 2.46 करोड़

सीएम के निरीक्षण के लिये जिला अस्पताल में तैयारी करते स्वास्थ्य कर्मी । संवाद- फोटो : HAPUR

गांव दस्तोई रोड पर सीएम की जनसभा के लिये तैयार किया गया मंच । संवाद- फोटो : HAPUR

सीएम के निरीक्षण के लिये जिला अस्पताल गेट पर सजावट के लिये गमले तैयार करते शिक्षिक। संवाद- फोटो : HAPUR

सीएम के निरीक्षण के लिये जिला अस्पताल में पेंटिग बनाती शिक्षिकायें। संवाद- फोटो : HAPUR

गांव दस्तोई रोड पर सीएम की जनसभा स्थल पर तैयारी करते मजदूर । संवाद- फोटो : HAPUR

गांव दस्तोई रोड पर सीएम की जनसभा स्थल पर तैयारी करते मजदूर । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें