निकाय चुनाव के दावेदारों की होगी अग्निपरीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हापुड़ में जनसभा को संबोधित करने के साथ संगठन पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। माना जा रहा है कि सीएम की नजर निकाय चुनाव के दावेदारों पर भी रहेगी। योगी का यह दौरा आगामी निकाय चुनाव का रुख भी तय कर सकता है।
जिले में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दावेदार फिलहाल अपने अपने हिसाब से टिकटों के बंटवारे पर नजर बनाए हुए हैं। हापुड़ में वर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष के साथ भाजपा के कई और चेहरों ने टिकट पर नजर गड़ा रखी है। गढ़, पिलखुवा नगर पालिका और बाबूगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी थी। ऐसे में संगठन इस बार सोच समझकर टिकट वितरण पर विचार कर रहा है। इन स्थानों पर कई दिग्गज लाइन में हैं।
-----
त्यागी समाज का रुख भी रखेगा मायने
नगर निकाय चुनाव की बात करें तो गढ़ और पिलखुवा की सीट पर त्यागी समाज का रुख भी महत्वपूर्ण होगा। श्रीकांत त्यागी प्रकरण के बाद त्यागी समाज में नाराजगी है। निकाय चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों की दावेदारी को महत्व मिल सकता है जो इस समाज को साधने में सक्षम होगा।