फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा युवक
विज्ञापन

हापुड़। जिला पंचायत राज कार्यालय में कार्यरत संविदाकर्मी असौड़ा निवासी नसीम और उसके दोस्त कादिर को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। कार की टक्कर से नसीम मेरठ रोड फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार नसीम व उसका दोस्त कादिर मंगलवार रात बाइक पर सवार होकर अपने गांव असौड़ा लौट रहे थे। जैसे ही दोनों मेरठ रोड फ्लाईओवर पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नसीम फ्लाईओवर से नीचे सड़क पर आ गिरा जबकि कार कादिर का पैर कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद कार सवार कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचते हुए परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें