फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, पुलिस को देखकर भागे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, पुलिस को देखकर भागे
विज्ञापन

हापुड़। कुचेसर रोड चौपला स्थित एक इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया। जिसके कारण यहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की जीप को देखकर छात्र फरार हो गए।
विज्ञापन

कुचेसर रोड चौपला स्थित एक इंटर कॉलेज की दोपहर बाद छुट्टी हुई थी। लोगों ने बताया कि छुट्टी के बाद रेलवे रोड पर कुछ छात्र एकत्र हो गए। इसी दौरान छात्रों का एक और गुट यहां पहुंच गया। दोनों गुट रमपुरा और मारकपुरा के बताए जा रहे हैं। थोड़ी देर की कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले। कुछ छात्रों के हाथों में लाठी-डंडे भी थे। घटना के दौरान लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने सूचना पर सायरन बजाती पहुंची पुलिस को देखकर छात्र फरार हो गए। इस दौरान किसी छात्र को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। इसके अलावा मुबारिकपुर में भी एक स्कूल के छात्रों में मारपीट हो गई। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में मारपीट की सूचना थी, अभी तक किसी की तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें