फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्लापुर बसंतपुर में आठ स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा

विज्ञापन
गांव अब्दुल्लापुर बसंतपुर में डेंगू का लार्वा ढूंढती स्वास्थ्य विभाग की टीम । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
अब्दुल्लापुर बसंतपुर में आठ स्थानों पर मिला डेंगू का लार्वा
विज्ञापन

हापुड़। अब्दुल्लापुर बसंतपुर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और कीट विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण कर, डेंगू का लार्वा खोजा। इस दौरान आठ स्थानों पर हजारों की संख्या में लार्वा मिला, जिसे नष्ट कर साफ सफाई के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीणों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी गई।
बीते वर्ष जिले में डेंगू का असर ज्यादा था। 250 से अधिक मामले दर्ज हुए थे, एक बच्चे की भी मौत हो गई थी। इस साल अभी एक ही केस दर्ज किया गया है, लेकिन बुखार लगातार लोगों को तपा रहा है। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव, शहरों में लार्वा खोज का अभियान चला रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कीट विशेषज्ञों ने अब्दुल्लापुर बसंतपुर में निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर लोगों से स्वच्छता रखने की अपील की। डीएमओ सतेंद्र कुमार ने लोगों को बताया कि डेंगू का लार्वा स्वच्छ पानी में ही पनपता है, इसलिए कूलर, छत पर पड़े बर्तनों में पानी एकत्र न होने दें। नियमित सफाई करें, ऐसा करने से डेंगू का मच्छर नहीं पनपेगा। इस दौरान आठ स्थानों पर मिले लार्वा को टीमों ने नष्ट कराया। ग्रामीणों को घर घर जाकर बुखार से बचाव की जानकारी दी, साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि डेंगू से निजात दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोग सावधान रहें और घर के आस पास पानी एकत्र न होने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें