फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 26 अगस्त को आएंगे सीएम, दस्तोई रोड पर होगी जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 26 को आएंगे सीएम, दस्तोई रोड पर होगी जनसभा
विज्ञापन

हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हापुड़ दौरे में सोमवार को फेरबदल हुआ है। अब मुख्यमंत्री 27 के बजाए 26 अगस्त को आएंगे, उनके आने का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री दस्तोई रोड स्थित सरकारी अस्पताल के बराबर में एक मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे और हैलीकाप्टर से ही यहां पहुंचेंगे। इस दौरान 802 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। देर शाम एडीजी राजीव सब्बरवाल हापुड़ पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक ली। वहीं सांसद राजेंद्र अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
मिली जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री का हापुड़ आगमन होगा। इसके बाद सीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 30 से 40 हजार लोगों की जनसभा को लेकर तैयारी की जा रही हैं। इसके बाद दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल का भी मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे। वहीं, सीएम 802 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। व्यवस्थाओं को लेकर डीएम मेधा रूपम व एसपी दीपक भूकर ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत समेत अन्य पदाधिकारियों ने डीएम व सीडीओ के साथ बैठक की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 26 अगस्त को हापुड़ दौरा प्रस्तावित है। वे यहां जनसभा के अलावा जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे, इसकी सूची तैयार कराई जा रही है। - मेधा रूपम, डीएम हापुड़।
विज्ञापन

ये परियोजनाएं रहेंगी अहम -
मुख्यमंत्री छोटी बड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनकी लागत 802 करोड़ रुपये हैं, जिसकी सूची तैयार की जा रही है। बड़ी योजनाओं के शिलान्यास में 290 करोड़ रुपये की सिंभावली पावर ग्रिड, 300 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास व बीएसए, विकास भवन व डीआईओएस कार्यालय का लोकार्पण भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें