फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के प्यार में युवती ने काटी हाथ की नस

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के प्यार में युवती ने काटी हाथ की नस
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड पर साइलो द्वितीय चौकी क्षेत्र में असौड़ा निवासी युवती ने प्रेमी के साथ खूब हंगामा किया। साथ रहने की जिद में युवती ने हाथ की नस काट ली। सूचना पर दोनों के परिजन और पुलिस भी पहुंच गई और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब दस बजे गांव असौड़ा निवासी एक प्रेमी युगल मेरठ रोड पर पहुंच गया। दोनों किसी बात को लेकर उलझने लगे, जिसे देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि युवती युवक के साथ रहने की जिद कर रही थी, जबकि युवक उसे घर जाने के लिए मना रहा था। इसी गहमागहमी में युवती ने अपने हाथ की नस काट ली। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी युगल से पूछताछ कर उनके परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार करते हुए युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें