फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री में कैंटर खड़ा करने के विरोध पर दंपती से भिड़े दुकानदार

विज्ञापन
पक्का बाग चौराहे पर पुलिस कर्मियों को मारपीट की जानकारी देते ग्रामीण। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
नो एंट्री में कैंटर खड़ा करने के विरोध पर दंपती से भिड़े दुकानदार
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अतरपुरा चौपला पर नो एंट्री में सड़क पर कैंटर खड़ा करने का विरोध करने पर बाइक सवार दंपती से दुकानदार ने हाथापाई कर दी। बड़ी बात है कि सब कुछ पुलिस के सामने हुआ। घटना के दौरान अतरपुरा चौपले पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

दोपहर के समय कोतवाली क्षेत्र के अन्ंर्गत अतरपुरा चौपले पर भीड़ भीड़ वाले इलाके में एक कैंटर से सामान उतारा जा रहा था। यहां बाइक तक खड़ी करने की जगह नहीं थी। बाइक से आए दंपती ने ड्राइवर से नो एंट्री में कैंटर लाने का विरोध किया। इस दौरान दुकानदार उसके पक्ष में आ गए, जिनका सामान उतर रहा था। नोकझोंक के बाद दुकानदारों ने दंपती से हाथापाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर दंपती को आगे रवाना कर दिया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में कैंटर लाने के बाद दंपती को विरोध करने का खामियाजा भुगताना पड़ा। हालांकि उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की है। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है, आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें