रक्षाबंधन पर मुश्किलों से भरा रहा बहनों का सफर
हापुड़। रक्षाबंधन पर दूसरे दिन भी शहर में जाम से लोग परेशान रहे। हालांकि यातायात पुलिस ने शहर के बाहर से वाहनों को डायवर्ट कर दिया, जिसके कारण शहर में दोपहर बाद जाम से निजात तो मिल गई, लेकिन बहनों को बाईपास से हापुड़ तक पहुंचने में पसीना बहाना पड़ा। बसों के लिए महिलाओं को घंटों तक भटकना पड़ा।
जिले में रक्षाबंधन का त्यौहार दूसरे दिन भी प्रेम और उल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त सुबह आठ बजे से पहले होने के कारण सुबह से ही शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। बसों में भी सुबह से ही वाहनों की भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार को मेरठ तिराहा, तहसील चौपले के साथ गढ़ दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी लंबी कतारों के कारण घंटों तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। हालांकि एक दिन पहले की स्थिति से सबक लेने के लिए पुलिस ने शहर के अंदर आने वाले अधिकतर वाहनों को डायवर्ट कर दिया। निजी वाहन, डग्गामार वाहन, शहर के अंदर नहीं आई। अधिकतर रोडवेज बसें भी बाईपास से होकर निकल गई। जिसके कारण शहर में दोपहर बाद जाम की स्थिति से तो निजात मिल गई। लेकिन इस स्थिति के कारण उन बहनों को खासी परेशानी हुई।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी। इसलिए वाहनों के दबाव के कारण ट्रैफिक चलता रहा और लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई।
शुक्रवार को रक्षा बन्धन के त्यौहार पर बाइक पर कुछ इस तरह अपने परिवार को बैठाकर ले जाते व्यक्ति । स?- फोटो : HAPUR
शुक्रवार को रक्षा बन्धन के त्यौहार पर बस न मिलने के कारण पैदल जाती बहन। संवाद- फोटो : HAPUR
शुक्रवार को रक्षा बन्धन के त्यौहार पर गढ़ रोड पर दोपहर के समय सड़क पर लगा लंबा जाम । शोभित त्यागी- फोटो : HAPUR
शुक्रवार को रक्षा बन्धन के त्यौहार पर बाइक पर कुछ इस तरह अपने परिवार को बैठाकर ले जाते युवक । संवा?- फोटो : HAPUR