फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूगढ़ में हुई चोरियों का खुलासा, पांच चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
बाबूगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी । संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
बाबूगढ़ में हुई चोरियों का खुलासा, पांच चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास चोरी की गई नकदी और करीब 15 लाख रुपये के गहने औक एक कैंटर बरामद किया है।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बाबूगढ़ क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरियों के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। बृहस्पतिवार रात बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट को सूचना मिली थी कि चोर एक कैंटर में सवार होकर बांगड़पुर अंडरपास पर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम को देखकर इन लोगों ने फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पांच आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

इनकी पहचान जिला गाजियाबाद के कैला भट्ठा निवासी ननुआ, बाबूगढ़ निवासी परवेज, बाबूगढ़ निवासी अभिषेक उर्फ टिड्डा, बाबूगढ़ निवासी अभिषेक उर्फ चावल, बाबूगढ़ निवासी आरिफ उर्फ भूरा के रूप में हुई है। इनके पास से 1.38 लाख रुपये की नकदी, 17 अंगूठी, एक गले का सैट, एक माथे का टीका, तीन जोड़ी कुंडल, चार चैन, चांदी के गले का सैट, 13 जोड़ी पाजजेब, एक मंगलसूत्र, आठ सिक्के, एक सोलर पैनल, दो बैट्री, एक ऑल्टीनेटर, गैस कटर, गैस बर्नर, गैस कैन, तीन तमंचे, कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इन्होंने पतंजलि स्टोर, दीप ज्वैलर्स में चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है। इसके अलावा यह गैंग हाफिजपुर, देहात, सिंभावली क्षेत्रों में 12 से अधिक चोरी की हैं।

बाबूगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपीयो से बरामद हुये रूपये व अवैध असलाह । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें