फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर चौपला स्थित नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक खड़े कंटेनर में जा घुसी। दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। युवकों की मौत से गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर जट्ट निवासी 25 वर्षीय विपिन अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार की शाम कुचेसर चौपला से गांव आ रहा था। जैसे ही वह कुचेसर चौपला फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो उसकी बाइक खड़े कंटेनर में जा घुसी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कंटेनर में पंचर हो गया था, जिसे लगवाने के लिए चालक ने उसे सड़क के किनारे खड़ा किया था और पहिया खोल रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार इसमें भिड़ गए। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें