फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ रुपये वर्ग मीटर ली जमीन, गांवों का विकास हुआ न मिला रोजगार

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
आठ रुपये वर्ग मीटर ली जमीन, गांवों का विकास हुआ न मिला रोजगार
विज्ञापन

हापुड़। यूपीएसआईडीसी पर वादा खिलाफी का आरोप लगा बुधवार को भाकियू और चार गांवों के लोगों ने कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। आठ रुपये प्रति गज के रेट पर चारों गांवों की भूमि अधिग्रहण करने के बावजूद गांवों का विकास नहीं करने और युवाओं को रोजगार नहीं मिलने पर रोष जताया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर, समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
भाकियू के जिलाध्यक्ष पवन हूण व वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज नागर ने बताया कि गुलावठी रोड पर उदयरामपुर, नंगला हसनपुर, खिचरा, देहरा गांवों की जमीन यूपीएसआईडीसी द्वारा जबरदस्ती मात्र 8 रूपये वर्ग मीटर द्वारा ली गई थी। उस समय यह तय हुआ था कि इन गांवों के विकास व रोजग़ार की जिम्मेदारी उनकी होगी। लेकिन सभी बातें हवाई हो गई । न तो आज तक इन गांवों का कोई विकास किया गया ना ही स्थानीय लोगों को रोजगार दिया गया। फैक्टरियों के संचालन से प्रदूषण का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों के लोगों को रोजगार दिया जाए। यूपीएसआईडीसी के कारखाने पानी दूषित कर रहे हैं, इसका समाधान होना चाहिए।
कुछ कंपनियों द्वारा अवैध जल दोहन किया जा रहा है, साथ ही दूषित जल को बोरिंग द्वारा नीचे वाटर लेवल पर डाल दिया जा रहा है, इससे भूगर्भ जल दूषित हो रहा है। एक कंपनी द्वारा हसनपुर नाले का जबरदस्ती प्रयोग किया जा रहा है, जिससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है कंपनी द्वारा इस नाले का प्रयोग को तुरंत रोका जाए। कंपनियों के सीएसआर फंड द्वारा प्रभावित गांव में विकास कार्य कराए जाएं। ज्ञापन देने वालों में राजपाल प्रधान, राजकुमार नागर, महासेय टीकम, सुरेन्द्र चौहान, रवि भाटी, राजेंद्र गुर्जर, राजबीर भाटी, रूपराम सिंह, जितेंद्र नागर, मोनिका तेवतिया, पूनम त्यागी, अमित बैसला, सत्ते गुर्जर, नितेश कसाना, संजय त्यागी, अमरेश त्यागी, यशपाल सिंह, अर्पण तेवतिया, अरुण त्यागी, मोनू त्यागी, देवेश चौहान, बबली गुर्जर रहे।

जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता व ग्रामीण- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें