फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की लत से परेशान पिता और भाई ने की थी बाबूराम की हत्या

विज्ञापन
गढ़ कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता पुत्र। - फोटो : GARH
विज्ञापन
शराब की लत से परेशान पिता और भाई ने की थी बाबूराम की हत्या
विज्ञापन

- छह जून को मेला रोड पर मिला था शव, पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा
- हत्या में प्रयुक्त दरांती व खून सने कपड़े किए बरामद
फोटो 02
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव चकलठीरा निवासी बाबूराम (40) पुत्र किशनलाल का शव छह जून को मेला रोड पर स्थित एक गन्ने के खेत में मिला था। कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दरांती और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव चक लठीरा निवासी बाबूराम 5 जून को किसी काम से गढ़ नगर आया था, जो अपने घर वापस नहीं लौटा। परिजनों को अगले दिन उसका शव मेला रोड पर एक खेत में पड़ा मिला। जिसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई की। वहीं परिजनों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बाबूराम की हत्या उसके पिता किशनलाल और भाई मदन ने ही की थी। जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को सूचना के आधार पर मेला रोड से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शराब पीने की लत और उत्पीड़न से परेशान होकर की हत्या
पवन कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान किशनलाल ने बताया कि उसके तीनों बेटे शादीशुदा हैं, तीनों बेटों को खेती के लिए 15-15 बीघा जमीन दी हुई है। लेकिन बाबूराम शराब पीने का आदी था। जिसने शराब पीने के लिए अपने घर और खेतीबाड़ी का सामान भी बेच दिया था। शराब पीने से रोकने पर वह उसके और मदन के साथ अभद्रता और मारपीट करता था। इतना ही नहीं अपने हिस्से की 15 बीघा कृषि भूमि को बेचने का भी दबाव बना रहा था। बाबूराम की हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी भी अपने मायके चली गई थी। बेटे से परेशान होकर उसने मदन के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। जिसके बाद 5 जून की देर शाम शराब के नशे में धुत बाबूराम को वह और मदन बाइक पर बैठाकर अपने साथ खादर के जंगल में ले गए। जहां दरांती से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

दरांती और खून सने कपड़े भी बरामद
सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर खादर क्षेत्र के जंगल से हत्या में प्रयुक्त की गई दरांती और मदन के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें