फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल का बच्चा समेत कोरोना के तीन मरीज मिले, 12 सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल का बच्चा समेत कोरोना के तीन मरीज मिले, 12 सक्रिय
विज्ञापन

हापुड़। जिले में चार साल के बच्चे समेत कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 12 पहुंच गई है। बीते एक सप्ताह में संक्रमण तेजी से बढ़ा है, इस बार पेट दर्द के साथ बुखार मरीजों को परेशान कर रहा है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
कोरोना की तीसरी लहर के बाद जिले में संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। अब तक 41 मरीज मिल चुके हैं। एंटीजन किट की जांच में कोरोना की पुष्टि नहीं हो रही है, आरटीपीसीआर जांच में ही संक्रमण मिल रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच में एक चार साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित मिला है, बच्चे को बुखार था। उसी के संपर्क में आए एक अन्य परिजन भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

तीनों मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, सर्विलांस टीमों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। दवाएं मुहैया करा दी गई हैं, राहत की बात यह है कि किसी मरीज का ऑक्सीजन स्तर नहीं गड़बड़ाया है, हालांकि इस बार संक्रमण पेट दर्द बढ़ा रहा है। मरीजों को स्वस्थ होने में सात से दस दिन का समय लग रहा है।
मौसम में नमी होने के कारण कोरोना के प्रसार का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन का पाठ पढ़ा रही हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 12 है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच---1028124
कुल मरीज---14982
स्वस्थ मरीज---14747
कुल मौत----223
सक्रिय मरीज--12
कोट-
कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को उपचार दिया जा रहा है, दवाएं घर पर ही मुहैया करा दी हैं। संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।---डॉ.सुनील कुमार, सीएमओ।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें