फैक्टरियों में अनुदानित यूरिया के प्रयोग की सूचना पर मारे छापे
हापुड़। अनुदानित यूरिया के इस्तेमाल की सूचना पर शनिवार को कृषि विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाकर औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी ग्रेड यूरिया का एक नमूना लिया गया।
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शासन के आदेश पर पेंट, वार्निश, प्रिंटिंग इंक, वीनियर शीटस, प्लाइवुड, लेमीनेशन बोर्ड, पार्टीकल बोर्ड, कैटल फीड, डिश सोप, चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 12 औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया गया।
धौलाना क्षेत्र में एसडीएम सुनीता सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेंद्र सिंह, गढ़ तहसील क्षेत्र में एसडीएम अरविंद कुमार और उप कृषि निदेशक वीबी द्विवेदी, हापुड़ तहसील क्षेत्र में एसडीएम दिग्विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार, मिल के सीजीएम राजेश कुमार ने निरीक्षण किया। जिसमें दो शुगर मिल, पांच माईका/प्लाईवुड/विनिअर, एक कैटेल फीड, चार अन्य इकाई देखी। एक इकाई से टैक्नीकल ग्रेड यूरियर का एक नमूना भरा गया। किसानों को दिए जाने वाले अनुदानित यूरिया का प्रयोग औद्योगिक इकाईयों में नहीं किया जा सकता है, यदि ऐसा होता पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।