फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़ा होने पर मासूम को चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से झगड़ा होने पर मासूम को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन

हापुड़। नगर के मोहल्ला जसरूपनगर में एक महिला ने पति से झगड़े का गुस्सा अपने एक साल के बच्ची पर उतार दिया। महिला ने मासूस बच्ची को जमीन पर पटक दिया और उसे चप्पल से बेरहमी से पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला अपने घर के बाहर किसी से झगड़ रही है। इसके बाद वह घर के बाहर खेल रही अपनी एक वर्षीय बच्ची को जमीन पर पटक देती है। दूसरी बच्ची उसे उठाकर लाती है तो महिला उसे चप्पल से बुरी तरह पीटती है। वीडियो में मासूम रोती बिलखती नजर आ रही है, लेकिन मां पर उसका असर नहीं होता। महिला की पहचान जसरूपनगर निवासी ज्योति पत्नि बॉबी के रूप में हुई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसका पति बिजली मैकेनिक है, उससे झगड़ा होने के बाद महिला ने बच्ची पर अपना गुस्सा उतारा था। महिला के एक बेटा और बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें