फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंकीपॉक्स: जिले के अस्पतालों में 40 बेड रिजर्व,तैयार होंगे आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मंकीपॉक्स : जिले के अस्पतालों में 40 बेड रिजर्व, तैयार होंगे आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली में मंकीपॉक्स का मरीज मिलने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संक्रमित मरीज मिलने पर सात अस्पतालों में 40 बेड की व्यवस्था कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. सुनील ने जिला अस्पताल में 10 और छह सीएचसी में 5-5 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। सर्विलांस टीम अस्पतालों से समन्वय बनाए रखेगी, वहीं 35 से अधिक टीमें बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखेंगी।
मंकीपॉक्स को महामारी घोषित किया गया है, कोरोना महामारी के बाद फिर से लोगों में दहशत है। दिल्ली में एक मामला सामने आ चुका है। शासन से हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना की तर्ज पर सरकारी अस्पतालों में रिजर्व बेड की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

मंकीपॉक्स का फिलहाल प्रदेश में कोई मामला नहीं है, फिर भी तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई है। हर मरीज के लिए अलग-अलग बेड की व्यवस्था रहेगी। जल्द ही स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाएगा।
यहां रहेगी बेड और वार्ड की व्यवस्था
जिला अस्पताल---10 बेड
हापुड़ सीएचसी---05 बेड
धौलाना सीएचसी--05 बेड
पिलखुवा सीएचसी-05 बेड
सिंभावली सीएचसी-05 बेड
गढ़ सीएचसी----05 बेड
सिखैड़ा सीएचसी--05 बेड
बाहर से आने वालों पर 13 दिन रहेगी निगरानी
यूरोपियन और अफ्रीकी देशों से हापुड़ की सीमा में आने वाले लोगों की 13 दिन तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें निगरानी करेंगी। लक्षण नहीं आने पर ही उनका आइसोलेशन समाप्त होगा।
निजी अस्पतालों को देनी होगी जानकारी
निजी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए पहुंचने वाले मरीजों का ब्योरा स्वास्थ्य विभाग को देना होगा। चर्म रोग संबंधी हर मरीज की गहनता से जांच होगी। सीएमओ ने सभी अस्पतालों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
लक्षण आने पर तत्काल दें सूचना
जिन मरीजों के शरीर पर चकत्ते, बुखार, बदन दर्द, मांस पेशियों में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। वह तत्काल सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें, इस संबंध में विभागीय अधिकारी जागरूकता फैला रहे हैं।
विज्ञापन

कोट -
जिले में मंकीपॉक्स का कोई मामला नहीं है, तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला अस्पताल और हर सीएचसी में बेड की व्यवस्था रहेगी। आइसोलेशन वार्ड तैयार कराए जा रहे हैं।--डॉ सुनील कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें