फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में 12 लोग घायल

विज्ञापन
हापुड़ ः बृहस्पतिवार को हाइवे पर सड़क दुर्घटना होने के बाद बाबूगढ़ थाने में खडी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में 12 लोग घायल
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत नए बाईपास पर उपैड़ा के पास बुधवार रात उत्तराखंड डिपो की एक रोडवेज बस आगे जा रही सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान 12 यात्री घायल हो गए। जबकि क्षतिग्रस्त वाहनों को बचाने के चक्कर में दो मिनी ट्रक आपस में टकरा गए। जिसमें चालक घायल हो गया।
उत्तराखंड काशीपुर डिपो की एक बस देर रात दिल्ली से काशीपुर जा रही थी। जैसे ही बस यहां पहुंची तो आगे चल रही सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना में मुन्ना, कांति प्रसाद, राम सिंह निवासी दिल्ली, दीपक, अनिल निवासी अमरोहा, चंद्र पाल और सुषमा निवासी दिल्ली और बस चालक मंगल सिंह निवासी काशीपुर समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों को बचाने के चक्कर में लकड़ी के लदे मिनी ट्रक में पीछे से आ रहा दूसरा मिनी ट्रक घुस गया। जिसमें एक चालक घायल हो गया। सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि बस द्वारा ओवरटेक करते समय ये हादसा हुआ है। दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें