फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। देर रात वाहन चेकिंग के दौरान देहात पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश पर देहात क्षेत्र में एक लूट के मामले में दस हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि हापुड़ देहात पुलिस रविवार देर रात गांव दोयमी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक आती दिखी, जिस पर दो संदिग्ध सवार थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। सूचना पर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा और सीओ खुद भी मौके पर पहुंच गए। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने उससे तमंचा और बाइक बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम तसव्वर उर्फ बिल्लू निवासी किठौर जनपद मेरठ बताया है। गिरफ्तार बदमाश थाना हापुड़ देहात से लूट के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर जनपद हापुड़, मेरठ में लूट और चोरी समेत गैंगस्टर एक्ट के लगभग डेढ़ दर्जन मामले थाने में दर्ज है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें