फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला सफाई कर्मचारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे गड्ढे में मिला सफाई कर्मचारी का शव
विज्ञापन

धौलाना। ड्यूटी के लिए साइकिल पर सवार होकर घर से निकले सफाई कर्मचारी का शव पुरानी तहसील के पास सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पड़ा मिला। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को पानी से निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने मृतक की पहचान मदन वाल्मीकि पुत्र बाली निवासी निधावली के रुप में की है। परिजनों ने बताया कि 38 वर्षीय मदन ग्राम कंदौला स्थित एक फैक्टरी में बतौर सफाई कर्मचारी काम करता था सुबह घर से ड्यूटी के लिए साइकिल पर सवार होकर निकला था। कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत की सूचना मिली। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह चार भाई थे जिनमें दो की पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें