फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन युवकों से छीने मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन युवकों से छीने मोबाइल
विज्ञापन

पिलखुवा। एनएच-9 पर रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और छिजारसी टोल प्लाजा के बीच में बाइक सवार दो युवकों द्वारा अलग-अलग स्थान से बाइक सवार तीन युवकों से मोबाइल फोन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने 11 दिन बाद एक पीड़ित की तहरीर पर तीनों की रिपोर्ट दर्ज की है।
हसनपुर गांव निवासी तरुण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गत 12 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक द्वारा पिलखुवा से गांव लौट रहा था। रास्ते में रामा मेडिकल कॉलेज के पास पीछे से आये बाइक पर सवार दो युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग भाग गए। इसी बीच आरोपियों ने डासना निवासी जावेद अपने चचेरे भाई के साथ बाइक द्वारा डासना लौट रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास वहीं बाइक सवार युवक जावेद से मोबाइल फोल छीनकर भाग गए। इसके अलावा नोएडा के छोटी गुलावठी निवासी रामकुमार ने बताया कि वह अपनी मांग को बाइक पर लेकर गंगा स्नान करने ब्रजघाट जा रहा था। उसने मेप लगाकर मोबाइल स्टेड पर बाइक के आगे लगा रखा था। आरोप है कि वहीं बाइक सवार उसका भी मोबाइल लेकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल कवर में करीब छह सौ रुपये भी रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा शनिवार को थाने पर तहरीर दी गई है, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर बाइकर्स की तलाश की जा रही है। टोल प्लाजा समेत हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें