फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला न्यायालय के नए भवन के लिए अधिवक्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
मंगलवार को कचहरी में धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
जिला न्यायालय के नए भवन के लिए अधिवक्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

हापुड़। जिला न्यायालय के नए भवन के निर्माण को लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। जिसके चलते किसी भी अधिवक्ता द्वारा न्यायिक कार्य नहीं किया गया।
हापुड़ बार एसोसिएशन जिला न्यायालय के नए भवन को लेकर काफी समय से संघर्ष कर रही है। एसोसिएशन ने सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। जिसके चलते मंगलवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी व सचिव रविंद्र सिंह निमेष ने कहा कि जिला न्यायालय भवन निर्माण की मांग को लेकर यह हड़ताल की गई है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने आरपार की लड़ाई शुरू की है, इसलिए अब पीछे नहीं हटेंगे। अधिवक्ता अनिल आजाद ने कहा कि न्यायालय भवन निर्माण की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में सभी अधिवक्ता एकजुट है। इस अवसर पर उदय सिन्हा, संजय कंसल, गजेंद्र सिंह चौहान, खालिद खान, देवेंद्र खरे, हरीश चंद शर्मा, प्रमोद कुमार, अभिषेक आजाद, सुशील कुमार, आरिफ खान, अंकुर त्यागी, विशाल अग्रवाल उपस्थित थे।
अधिवक्ताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन
हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर न्यायालय भवन का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि न्यायालय भवन की कमी के कारण जगह-जगह न्यायालय स्थापित किए गए है। जिससे अधिवक्ताओं के साथ ही वादकारियों को भी काफी परेशानी हो रही है। इसलिए डीएम से मांग की गई है कि वह न्यायालय भवन निर्माण को लेकर शासन से पत्राचार करें और शीघ्र समस्या का समाधान कराएं।
विज्ञापन

धौलाना विधायक ने सीएम को लिखा पत्र
जिला न्यायालय भवन निर्माण को लेकर धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने गंभीरता दिखाते हुए सीएम को पत्र लिखा है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि जिला न्यायालय को लेकर अधिवक्ताओं ने धौलाना विधायक धर्मेश तोमर से मांग की थी। जिसमें अधिवक्ताओं ने कहा था कि वह उक्त मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। विधायक ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उनकी सीएम से भेंट कराकर समस्या का समाधान कराएंगे।

मंगलवार को कचहरी में धरने पर बैठे अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें