फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में बुआ के घर रह रही 11 वर्ष की बच्ची के साथ एक किशोर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। पत्नी की मृत्यु के बाद उसकी 11 वर्षीय बेटी सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी बुआ के घर रहती है। पीड़ित ने बताया कि तीन दिन पहले वह भी बेटी से मिलने के लिए गांव आया था। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे उसकी बेटी अपनी बुआ के घर के पास अन्य लड़कियों के साथ झूला झूलने के लिए जा रही थी। इसी बीच गांव के ही रहने वाले एक किशोर ने उसे रोक लिया। जिसने जबरन उसकी बेटी को घर में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिन्होंने दरवाजा खुलवाकर उसकी बेटी को बचाया और उसे भी सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब हो गया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें