कांवड़ यात्रा : ट्रैफिक प्लान देखकर निकलें बाहर, आज से बदल गए हैं रास्ते
हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान एनएच 09 पर पुलिस ने भारी वाहनों के लिए डायवर्जन रविवार आधी रात से लागू कर दिया गया। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रूट प्लान में बदलाव किया गया है। बाहरी जिलों से आने वाले भारी वाहनों की जिले में एंट्री नहीं होगी। दिल्ली गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को ईस्टर्न पैरीफेरल एक्सप्रेस वे से गंतव्य को भेज दिया जाएगा। जबकि 20 जुलाई से दिल्ली मुरादाबाद रूट पर हल्के वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। आवश्यक सेवा वाले वाहनों को आने जाने की छूट रहेगी।
कांवड़ के दौरान जिले में यातायात और कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए 1200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जबकि दो कंपनी पीएसी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी।
ये रहेगा रूट प्लान
दिल्ली से मुरादाबाद बरेली जाने वाला यातायात -
दिल्ली में जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन लाल कुआं से दादरी सिकंदराबाद और डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेस वे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर, नरोरा बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे यदि कोई भारी वाहन किसी कारण डासना से छिजारसी टोल प्लाजा पर आता है तो उसे वाहनों को यू-टर्न करा कर वापस पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की और भेजा जाएगा।
2- हरियाणा, राजस्थान दिल्ली एनसीआर से आकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
3. मुरादाबाद से दिल्ली की जाने वाले यातायात
मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की जाने वाले भारी वाहन को जनपद मुरादाबाद से संभल, बबराला, नरौरा, डिबोई, बुलंदशहर, सिकंद्राबाद होते हुए गाजियाबाद दिल्ली को जाएंगे।
4.गजरौला से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात, गजरौला से वाया गावन, बबराला, नरौरा, डिबोई, बुलंदशहर, सिकंद्राबाद वाया होते हुए गाजियाबाद दिल्ली को जाएंगे।
5. हापुड़ से बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद, बरेली रामपुर की ओर जाने वाला वाहन निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए ईस्टर्प पैरीफेरल एक्सप्रेस वे से उतरकर सिकंद्राबाद जनपद बुलंदशहर नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी होते हुए गंतव्य जाएंगे।
6.हापुड़ से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले वाहन, निजामपुर फ्लाईओवर छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए ईस्टर्न पैरीफेरल होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
----
हल्के वाहनों के डायवर्जन 20 जुलाई की आधी रात को लागू, यह रहेगी व्यवस्था-
1.दिल्ली से मुरादाबाद बरेली जाने वाला यातायात
दिल्ली में जनपद गाजियाबाद की ओर से मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले छोटे वाहन डासना से पेरीफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंदराबाद, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।
2. हरियाणा राजस्थान दिल्ली एनसीआर से आकर मेरठ मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन ईस्टर्न पैरीफेरल से होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
3. मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात मेरठ वाया मवाना रोड, मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद को जाएंगे।
4. मुरादाबाद व उत्तराखंड (जनपद उधम सिंह नगर, अलमोड़ा, नैनीताल) से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात-
(क)मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर, नगीना, कोतवाली देहात, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षित गढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर, निजामपुर चौराहे से छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद-दिल्ली की ओर जाएंगे।
(ख) मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की आरे जाने वाले यातायात को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंद्राबाद होते हुए गाजियाबाद दिल्ली भेजा जाएगा।
5. गजरौला से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात
गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हलदौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा से होते हुए दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाएंगे।
6. मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद दिल्ली को जाएंगे।
7. बुलंदशहर से मेरठ की जाने वाले हल्के वाहन सोना फ्लाईओवर ततारपुर चौराहा, टियाला से होकर मेरठ जाएंगे।
8. मेरठ से बुलंदशहर की ओर जाने वाले हल्के वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाईओवर से दाहिनी लेने से आने जाने वाली साइड से आगे जाएंगे।
9. दिल्ली गाजियाबाद हापुड़ की ओर से आकर अमरोहा, मुरादाबाद की ओर जाने वाले छोटे व आवश्यक सेवा वाले वाहन ब्रजघाट में आकर पलवाड़ा चेकपोस्ट बैरीकेटिंग से डायवर्ट होकर दाहिनी लेन पर ही चलेंगे।
---------
ब्रजघाट से जल लाने वाले कांवडियों के लिए यह रहेगी व्यवस्था
ब्रजघाट से कांवड़ लेेेकर हापुड़, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर की ओर जाने वाले कांवडिय़े ब्रजघाट से एनएच 09 की दाहिनी साइड से जाएंगे। बांयी लेन पर आने जाने वाले हल्के व आवश्यक वाहन ही चलेंगे। इसके अलावा ब्रजघाट से जल लेकर अमरौहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर वाले कांवडिय़े ब्रजघाट आने के लिए सीधे हाथ से रांग साइड पर आएंगे और ब्रजघाट से अंडरपास होते हुए अपनी बांयी लाइन से जाएंगी। दाहिनी लेन पर आने जाने वाले हल्के व आवश्यक सेवा वाले वाहन ही चलेंगे।
----
तृतीय सोमवार (एक अगस्त) व चतुर्थ सोमवार (8 अगस्त) को डायवर्जन प्लान
सभी प्रकार के भारी हल्के वाहनों का डायवर्जन, तृतीय सोमवार को 30 जुलाई की अर्धरात्रि से एक अगस्त की रात दस बजे तक लागू रहेगा।
चतुर्थ सोमवार को भारी और हल्के वाहनों का डायवर्जन छह अगस्त की अर्धरात्रि से आठ अगस्त की रात 10 बजे तक लागू रहेगा।
------