फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और मां ने प्रेमी से कराई थी नवीन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और मां ने प्रेमी से कराई थी नवीन की हत्या
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयना में करीब 20 दिन पहले हुई नवीन की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक की पत्नी और मां ने ही पत्नी के प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों के गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

25 जून को गांव गोयना में नवीन का शव गांव के जंगल में मिला था। शव के पास शराब के खाली पव्वे मिलने पर पुलिस ने अधिक शराब पीने से हत्या की आशंका जाहिर की थी। हालांकि मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार की शाम पुलिस ने खुलासा करते हुए नाटकीय ढंग से मृतक की पत्नी प्रियंका और गांव के ही उसके प्रेमी जितेंद्र और मां चंद्रवती को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि प्रियंका की पत्नी के मोबाइल की सीडीआर निकालने और ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका गांव के ही जितेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी नवीन को भी थी। शराब पीकर वह पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था। उसकी मां एक फैक्टरी में काम करती थी, इसका भी वह विरोध करते हुए मारपीट करता था। उसके कृत्यों से परेशान होकर सभी ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। घटना के दिन नवीन शराब पीकर आया था। मां ने उसे शराब पीने के लिए दो सौ रुपये और दिए। जिसके बाद जितेंद्र को फोन कर सारी बात बताई। जितेंद्र ने नवीन और शराब पीने के लिए फोन कर जंगल में ट्यूबवेल पर बुलाया और रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें