फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये दोगुना करने के लालच में युवक से 11 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये दोगुना करने का लालच देकर युवक से 11 लाख ठगे
विज्ञापन

हापुड़। नगर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी अमित सैनी ने तीन युवकों पर रुपये दोगुना करने का लालच देकर उससे 11 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अमित ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मेरठ के किदवईनगर निवासी युवक से जान पहचान हुई थी। युवक ने पीड़ित से रुपये दोगुना करने का लालच देकर मेरठ निवासी अपने दो दोस्तों से मिलवाया। इन लोगों ने झांसा दिया कि चिट फंड में पैसे लगाकर कुछ ही दिनों में वे उनके रुपये दोगुने कर देंगे। तीनों की बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में 11 लाख रूपये इन लोगों को दे दिए। कुछ दिनों बाद जब पीड़ित के रुपये दोगुने नहीं हुए तो उसने तीनों युवकों से अपने रुपये वापस मांगने का दबाव बनाना शुरू किया। जिसके बाद तीनों युवकों ने पीड़ित को 11 लाख रुपये की तीन चेक अपने-अपने नाम से दे दिए। पीड़ित ने तीनों चेकों को अपने बैंक खाते में लगा दिया। कुछ दिनों बाद पीड़ित को चेक बाउंस होने का पता चला। इसके बाद फिर पीड़ित ने तीनों से अपने रुपये वापस देने का दबाव बनाया। जिस पर तीनों युवकों ने निर्धारित समय के लिए अपने-अपने नामों से स्टांप लिखकर पीड़ित को दे दिए। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी तीनों युवक पीड़ित के रुपये वापस नहीं कर रहे है। अब रुपये वापस मांगने पर तीनों युवक पीड़ित को उसका अपहरण कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें