फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई क्विंटल तार के साथ दस शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो क्विंटल तार के साथ दस शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

धौलाना। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दस शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सोनीपत से चोरी किया हुआ दो क्विंटल एल्युमीनियम तार, चोरी करने के उपकरण, घटना में प्रयुक्त दो कार, अवैध असलाह बरामद किया है। इनमें से एक हामिद नामक आरोपी 20 दिन पूर्व थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि दस बदमाश दो वाहनों के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल ने उन्हें दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने अपने नाम हामिद निवासी गांव अजराड़ा जिला मेरठ, मोहम्मद अली निवासी गांव नाहल जिला गाजियाबाद, शाहरुख उर्फ छोटू व सलमान उर्फ कल्लू निवासीगण गांव हावल जिला हापुड़, शाहरुख उर्फ गुलफराज निवासी कृष्ण गंज सद्दीकपुरा पिलखुवा, हापुड़ व खालिक, कल्लन, नजर, असलम, शहनवाज निवासीगण गांव चिरौड़ी गाजियाबाद बताए हैं। बदमाश हामिद 20 दिन पूर्व थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में वांछित चल रहा था। जिस पर मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ सहित अन्य जनपदों में हत्या, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि ये सभी पहले दिन में रैकी करके घटनाओं को अंजाम देने वाले स्थानों को चिन्हित कर लेते थे और मौका पाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। बरामद एल्युमीनियम तार इन सभी ने सोनीपत की एक फैक्टरी से चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें