फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब सूबेदार चेतन सिंह का उपचार के दौरान निधन

विज्ञापन
शहीद चमन सिंह - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
नायब सूबेदार चेतन सिंह का उपचार के दौरान निधन
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ के गांव रमपुरा (बनखंडा) निवासी थल सेना में नायब सूबेदार पद पर तैनात चेतन सिंह (36 वर्षीय) का उपचार के दौरान निधन हो गया। वह करीब डेढ़ माह से काफी बीमार चल रहे थे।
ग्रामीण चमन सिंह ने बताया कि चेतन सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह सेना में पिछले 19 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। इनके दोनों भाई भी भारतीय सेना में तैनात हैं। फिलहाल उनकी तैनाती हैदराबाद के सिकंदराबाद में चल रही थी। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। फिलहाल उनका महाराष्ट्र के पुणे के सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा था। अस्पताल में ही 12 जुलाई को उनका उपचार के दौरान निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डेढ़ माह से बीमार चल रहे थे। चिकित्सकों ने बताया कि उनके पेट में एक गांठ है और उनका निमोनिया बिगड़ गया है। बृहस्पतिवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। जहां उनका सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पत्नी बबीता 15 वर्षीय पुत्री अंजलि और 12 वर्षीय लव सिरोही हैं। अंतिम संस्कार के दौरान ग्राम प्रधान सुरेश सिंह, बनखंडा प्रधान अमित चौधरी, बाबूगढ़ कैंट के सैन्य अधिकारी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

गांव रमपुरा में शहीद सैन्य जवान को अंतिम विदाई देते अधिकारी- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें