फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर किया कब्जा, पुलिस के सामने महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान पर किया कब्जा, पुलिस के सामने महिला को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना में पति की जान गई तो देवर-देवरानी और नंद ने मिलकर पीड़िता के मकान के हिस्से पर कब्जा कर लिया। दो दिन पहले विवाहिता मकान में गई तो पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

फ्रीगंज रोड निवासी मोनिका शर्मा ने बताया कि उसके पति मनदीप शर्मा की कोरोना से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके देवर संदीप शर्मा, देवरानी सपना ने मकान में उसके हिस्से पर कब्जा करने का प्रयास किया। उसके हिस्से के कमरे का ताला तोड़कर उसका सामान भी निकाल लिया। जिसकी उसने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 12 जुलाई को वह अपने मकान पर गई थी, आरोपियों ने उसे घर में घुसने से रोक दिया। जिसके बाद उसने पुलिस को बुला लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस के सामने ही उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें