फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत,पुलिस ने भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत, पुलिस ने भगाया
विज्ञापन

हापुड़। विवाह के सात महीने बाद ही नव विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पीड़िता को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी न्याय नहीं मिला। पीड़िता ने पुलिस पर उसके पिता से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव नालपुर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी सात महीने पहले हापुड़ के जदीद चौकी स्थित एक मोहल्ले में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे रंग, लंबाई को लेकर परेशान किया जाने लगा। कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मां करने लगे, विरोध करने पर उसे जमकर पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता चार महीने से अपने मायके में ही रह रही है, पुलिस में शिकायत के बावजूद राहत नहीं मिलने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि जदीद पुलिस चौकी पर उसे बुलाया गया। अपने पिता के साथ वह पहुंची तो पुलिस ने ससुराल पक्ष को भी बुला लिया। आरोप है कि वहां पुलिस ने उसके पिता से अभद्रता की और चौकी से भगा दिया गया। इस मामले में अब पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें