फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरी में बंद मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बोरी में बंद मिला महिला का शव
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ब्रजनाथपुर नहर पुल के पास एक खेत में बोरी में बंद महिला का सड़ा गला शव मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर है यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। शनिवार की सुबह ब्रजनाथपुर नहर पुल के समीप दस फुट गहरे खेत में बोरी में कुछ बंधा हुआ पड़ा था। दुर्गंध आने पर राहगीरों ने शव के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी से एक महिला का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार शव काफी दिन पुराना लग रहा है। शव सड़ी गली हालत में था। जिससे प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास लग रही है।
विज्ञापन

सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें