शनिवार को बाबूगढ़ थाने में महिला डेस्क का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सबरवाल । संवाद
- फोटो : HAPUR
बाबूगढ़ थाने में एडीजी ने सुनी समस्या, पांच में दो का निस्तारण
हापुड़। जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने शिकायत सुनकर निस्तारण कराया। थाना बाबूगढ़ में एडीजी राजीव सब्बरवाल और हाफिजपुर में डीएम मेधा रूपम ने सुनवाई की।
एडीजी राजीव सब्बरवाल अचानक स्याना से लौटते समय बाबूगढ़ थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंच गए। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान पांच शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से दो का निस्तारण कराया। जबकि थाना हाफिजपुर में डीएम मेधा रूपम, एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह और सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह ने समस्याएं सुनी। इस दौरान चार शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से तीन का निस्तारण हो सका। थाना गढ़मुक्तेश्वर में एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन और एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने शिकायतें सुनी। इस दौरान दो शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण कराया गया।
थाना धौलाना में एसपी दीपक भूकर और नायब तहसीलदार वैशाली अहलावत ने शिकायतें सुनी। इस दौरान कुल पांच शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से दो का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। नगर कोतवाली में सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने शिकायतें सुनी। इस दौरान 13 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से महज पांच का निस्तारण हो सका। थाना देहात में एक शिकायत दर्ज हुई, जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।