बैंक एकाउंट हैक कर खरीदा 70 हजार का सामान
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधापुरी निवासी देव तायल के बैंक एकाउंट को हैक कर कुछ लोगों ने ऑनलाइन दो मोबाइल फोन और अन्य सामान खरीद लिया। एकाउंट से 70 हजार रुपये कटने पर उसे मामले की जानकारी हुई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
देव तायल ने बताया कि 28 मार्च 2022 को उसके मोबाइल पर किसी नंबर से फोन आया था। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने बताया कि उसके द्वारा दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान ऑनलाइन आर्डर किया गया है। जिसकी उसे डिलीवरी देनी है। उसने बताया कि उसने सामान की खरीदारी नहीं दी है। सामान खरीदने के एवज में उसके खाते से 69946 रुपये कट गए। उसने पता किया कि सामान की डिलीवरी दिल्ली के जनकपुरी निवासी दीपक यादव के नाम और पते पर हुई है। मामले में पीड़ित ने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इंसाफ के लिए पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।