फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें, 50 गांवों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
80 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें, 50 गांवों को राहत
विज्ञापन

हापुड़। जिले की जर्जर सड़कों के निर्माण में आचार संहिता के हटते ही तेजी आएगी। लोक निर्माण विभाग ने चार प्रमुख सड़कों के लिए 80 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। सभी मुख्य मार्ग हैं और इनके निर्माण से जिले के करीब 50 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। उम्मीद है कि दो महीने बाद इन सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले के प्रमुख मार्गों के निर्माण के अलावा उनका चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। पहले विधानसभा चुनाव और उसके बाद एमएलसी चुनाव के कारण लगी आचार संहिता के कारण निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई थी। लेकिन अब आचार संहिता हटते ही विभाग द्वारा प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले की चार और मुख्य सड़कों को निर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। इनमें दो सड़क हापुड़ विधान सभा क्षेत्र, जबकि दो गढ़ विधानसभा क्षेत्र की हैं। करीब 41.20 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के साथ सड़कों की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 की जाएगी। गढ़ में अब्दुल्लापुर भगवंत मार्ग 3.75 मीटर से 7.0 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण में 80.11 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य योजना तैयार की जा रही है। प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। उम्मीद है कि दो महीने में इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बजट मिलते ही शुरू हो जाएगा कार्य-
पिछले वित्तीय वर्ष में इन सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन बजट पास न होने के कारण अब दोबारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रस्ताव भेजने के बाद बजट जारी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।- जोध कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
इन सड़कों का होगा निर्माण -
1. गढ़ अब्दुल्लापुर भगवंतपुर मार्ग- इस मार्ग की लंबाई 10.80 किलोमीटर है, जबकि इसके निर्माण में 24.90 करोड़ की लागत आएगी। यह मार्ग जिले में मेरठ गढ़ मार्ग से निकलकर भगवंतपुर अब्दुल्लापुर होते हुए जनपद मेरठ के मेरठ आसिफाबाद मार्ग को आपस में जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। गंगा मेेले के दौरान इस मार्ग का प्रयोग श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता है।
2-बीबी नगर मार्ग से सिंभावली - इस मार्ग की लंबाई 8.4 किलोमीटर है, जबकि 14.71 लाख इसके निर्माण में खर्च होंगे। उक्त मार्ग हाईवे 09 से सिंभावली भरना लाड़पुर होते हुए जनपद बुलंदशहर में हामिदपुर सिकंदराबाद, कुचेसर राज्यमार्ग संख्या 100 बीबी नगर को जोड़ता है।
3-एनएच 09 से श्यामपुर मलकपुर मार्ग- एनएच 09 के आबादी भाग से श्यामपुर मलकपुर होते हुए कनिया कल्याणपुर का मार्ग का 11.50 किलोमीटर मार्ग का 17.40 करोड़ में निर्माण व चौड़ीकरण होगा।
विज्ञापन

4-हापुड़ से भटैल मार्ग- हापुड़ से काकर, हसनपुर, मीरपुर, काठीखेड़ा, सलाई, अयादनगर, भटेल होता हुआ झंडा मुशर्फपुर को जोड़ता है। 10.50 किलोमीटर मार्ग का निर्माण का निर्माण 23.10 करोड़ रुपये से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें