पाइप फैक्टरी के 38 कर्मचारी समेत 194 मरीज मिले
हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को एक पाइप कंपनी के 38 कर्मचारी संक्रमित मिले, इनके साथ कुल 194 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। सक्रिय केस 1040 पहुंचने के कारण जिला ए श्रेणी में आ गया है, ऐसे में नई पाबंदियों को लेकर जिला प्रशासन जल्द निर्णय लेगा। इसमें जिम बंद हो सकते हैं, रेस्टोरेंट और सिनेमा हॉल भी आधी क्षमता से चलेंगे।
एक हजार मरीज से अधिक होने पर सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस प्लान लागू करने के आदेश दिए थे। पूर्व में निर्धारित पाबंदियों को जिले में लागू किया जाना है। इसमें सभी होटल, रेस्टोरेंट के गेट पर कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य है। डेस्क पर स्क्रीनिंग व मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा। शादी समारोह व अन्य आयोजनों में लोगों की उपस्थिति के संबंध में बंद स्थानों पर एक समय में अधिकतम 100 अतिथि आमंत्रित किए जा सकेंगे। आयोजन में मास्क, दो गज की दूरी, सैनिटाइजर, कोविड डेस्क व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। खुले मैदानों पर समारोह के दौरान क्षमता के 50 फीसदी लोग ही एकत्र हो सकेंगे। जिला प्रशासन चुनाव की व्यस्तता के चलते बृहस्पतिवार को बैठक नहीं कर सका, अब जल्द ही इन पाबंदियों पर निर्णय होगा।
20 दिन में हो गए एक हजार से अधिक केस
जिले में तीसरी लहर के महज 20 दिन में ही सक्रिय केस एक हजार से ऊपर पहुंच गए हैं। लोगों की लापरवाही के कारण ही जिला ए श्रेणी में आया है। अब नई पाबंदियां भी लोगों को झेलनी पड़ेंगी।
इन इलाकों में मिले मरीज
जवाहर गंज में 3, गणेशपुरा में 1, शास्त्री नगर में 1, चन्द्रलोक हापुड़ में 1, रसूलपुर में 1, बाबूगढ़ में 1, अपना घर कालोनी में 1, चाय कमाल में 1, रघुनाथपुर में 1, तगासराय में 2, जिला अस्पताल में 1, अम्बेडकर नगर 1, डीएम कार्यलय में 1, ग्राम डूहरी में 1, हापुड़ 6, कस्तला 1, भीमनगर 1, ज्ञानलोक 1, मसूरी 1, बुलन्दशहर रोड 1, कोटला 1, स्वर्ग आश्रम रोड 1, मुरादनगर 1, मन्सूरपुर 1, पोपई गढ़ 1, इन्द्रा कालोनी गढ़ 1, उपाध्याय नगर गढ़ 1, जिन्दल 38, गुलावठी 1, ककराना 3, धौलाना 10, एनटीपीसी 1, कन्गोड़ा 1, सोलाना 2, बझेड़ा 1, सिखेड़ा 1, निधावली 2, फगौता 1, खिचरा 1, धिकरी 2, सपनावत 3, कन्दोला 1, बुलन्दशहर 1, इकलैंडी 1, कन्दोला 1, नारायणपुर 1, गालन्द 1, मो. रमपुरा पिलखुवा 1, बडौदा हिन्दवान 1, अशोक नगर पिलखुवा 1, ग्राम फगौता पिलखुवा 1, डीआरडीओ पिलखुवा 12, केनरा बैंक हापुड़ 2, मौहम्मदपुर 1, दुर्गा कालोनी गढ़ 2, लाडपुरा गढ़ 1, रेलवे स्टेशन गढ़ 1, अठसैनी गढ़ 1, नया गांव गढ़ 2, डेहरा कुटी गढ़ 1, आदर्श नगर गढ़ 2, गदावली गढ़ 2, अनाज मंडी गढ़ 1, दौतई गढ़ 1, नई बस्ती गढ़ 1, जखैड़ा सिम्भावली 5, पीएचसी सिम्भावली 1, हिम्मतपुर सिम्भावली 2, खेड़ा सिम्भावली 2, बक्सर 1, थाना पिलखुवा 1, गांधी बाजार पिलखुवा 1, गोविन्दपुरम पिलखुवा 1, श्री निवास डेरी पिलखुवा 1, पिलखुवा 1, चन्दन नगर पिलखुवा 1, बदनौली हापुड़ 1, हापुड़ 1, औरंगाबाद 1, ककराना 2, कन्दोली 1, नंगला उदयरामपुर 1, बासतपुर 1, धौलाना 1, सपनावत 1, नारायण 2, निजामपुर 1, तगासराय 1, गांधी रोड पिलखुवा 1, न्यू शिवपुरी 2, रेवती कुंज 2, पुलिस लाइन हापुड़ 1, अपना घर कालोनी 2, दस्तोई 1, मोदीनगर रोड हापुड़ 1, सूरज गंज 1, अर्जुन नगर 1, देहली गेट 1, बुर्ज मौहल्ला 1, देवलोक कालोनी 1, सिमस 2, विवके विहार 1, हरजसपुरा 1, शिवदयालपुरा में दो मरीज मिले हैं।
गाइडलाइन का पालन करें लोग
जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1040 पहुंच गई है, ए श्रेणी में जिला आ गया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना होगा। मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें, टीकाकरण हर हाल में करा लें।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।