फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास जंगल में चलती मिली अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास जंगल में चलती मिली अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात आवास विकास रेलवे स्टेशन के पास जंगल में एक खंडहर में चल रही अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मेरठ के गांव राधना निवासी एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि बुधवार रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहर में अवैध हथियारों को बनाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए हथियार तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को दबोच लिया। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके से पुलिस ने 12 तमंचे, एक पौनिया, दो देसी रिवाल्वर व अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव राधना निवासी इंतजार उर्फ इंतू के रूप में हुई है। फरार आरोपी गांव राधना निवासी अकरम है। पकड़े गए आरोपी पर छह मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से वे इस धंधे में लिप्त था। ये लोग पांच से दस हजार की कीमत के बीच अराजक तत्वों को असलाह बेचते थे। दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, अमरोहा सहित आसपास के कई जनपदों में हथियारों की तस्करी की जाती थी। पुलिस फरार आरोपी सहित गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें