नहर में खनन करने पर नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
धौलाना। मध्य गंग नहर के सींच पर्यवेक्षक महेश चंद्र गुप्ता की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ रेत खनन के मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई है। महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम पारपा में मध्य गंग नहर में कुछ लोग भैंसा-बुग्गी से रेत का खनन कर रहे हैं। लेखपाल मौके पर पहुंचने से पहले ही नहर में खनन करने वाले गेसू पुर निवासी फरकान, मुजम्मिल, शमशाद, शादब, बद्दन, आस मोहम्मद, शाकिर, जाकिर, मंतू भैंसा बुग्गी समेत मौके से फरार हो गए। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।