बसपा के दो पदाधिकारियों ने दिया त्यागपत्र
हापुड़। बसपा का हापुड़ सदर सीट से प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही पार्टी में गुटबाजी शुरू हो गई है। शनिवार को रामलीला मैदान में आयोजित रैली में सदर विधानसभा सीट के लिए घोषित प्रत्याशी मनीष उर्फ मोनू का विरोध शुरू हो गया है। बहुजन समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष हितेश मोदी और जिला सचिव कविराज सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रभारी शमशुद्दीन राइन पर आरोप लगाते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इनका आरोप है कि हापुड़ विधानसभा सीट से गलत प्रत्याशी को टिकट दिया गया है।