फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर चलाया चैकिंग अभियान

विज्ञापन
हापुड़ स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच करती पुलिस - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

हापुड़। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से 26 नवंबर को रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस वजह से बृहस्पतिवार को पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। 30 अक्तूबर को स्टेशन अधीक्षक को एक डाक पत्र प्राप्त हुआ था। इसमें स्थानीय रेलवे स्टेशन समेत देश के करीब एक दर्जन से अधिक रेलवे स्टेशनों और अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एरिया कमांडर मोहम्मद आमिर के नाम से दी गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस, डॉग स्क्वाड की टीम, आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें