फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की हत्या मामले में दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी की हत्या मामले में दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पहले हुए किशनगंज निवासी व्यापारी की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक तमंचा दो कारतूस और हत्या में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

मोहल्ला किशन गंज निवासी प्रमोद कुमार चादर सप्लाई का काम करता था। 15 अक्तूबर को उसका शव परतापुर रेलवे फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला था। मामले में मृतक की पत्नी डोली ने दो युवकों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में चंडी मंदिर मोहल्ला निवासी हिमांशु और जाटान की मढैया निवासी गौरव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हिमांशु ने बताया कि प्रमोद को कुछ रुपये ब्याज पर दिए थे। कई महीने से रुपये देने की बात कहकर वह दोनों को गुमराह कर रहा था। 14 अक्तूबर को प्रमोद एचपी गैस गोदाम के पास उन्हें मिल गया। जिस पर हिमांशु अपने दो साथियों गौरव एवं विकास के साथ मिलकर प्रमोद को बाइक पर बैठाकर आर्य नगर नर्सरी के पास ले आया। रुपयों को तकादा करने पर कहासुनी हो गई और हिमांशु, गौरव एवं विकास ने प्रमोद के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद इन लोगों ने प्रमोद की हत्या कर दी। दुर्घटना का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को बाइक से परतापुर रेलवे फाटक के निकट ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा दो कारतूस और दो बाइक बरामद की है। फरार आरोपी विकास की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें