एसपी ने तीन थाना प्रभारी रिलीव किए
हापुड़। जिले के विभिन्न थानों में तैनात प्रभारी निरीक्षकों को शनिवार को रिलीव कर दिया गया। उनके स्थान पर नए प्रभारियों को तैनाती दी गई है।
हाल ही में मेरठ जोन के सभी जनपदों के अलग-अलग थानों में तैनात निरीक्षकों के तबादले गैर जनपदों के लिए किए गए। इनमें से हापुड़ के भी निरीक्षकों का मेरठ, बागपत, गाजियाबाद के लिए तबादला किया गया। जो निरीक्षक रिलीव हो गए हैं, उनके स्थान पर नए निरीक्षकों की तैनाती की जा रही है। शनिवार को देहात थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर के स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात मिथलेश कुमार उपाध्याय , पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना के स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात जितेंद्र कुमार सिंह, जबकि धौलाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव के स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात संजय कुमार पांडेय को नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सभी नए थाना प्रभारियों को जल्द से जल्द चार्ज संभालने के आदेश दिए हैं।