फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला व बच्ची की मौत पर जांच को पहुंची टीम

विज्ञापन
गांव काठीखेड़ा में जाँच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
महिला व बच्ची की मौत पर जांच को पहुंची टीम
विज्ञापन

हापुड़। काठीखेड़ा में बच्ची व महिला की मौत की सूचना पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। वहां चिकित्सकों को बुखार का कोई मरीज नहीं मिला। साथ ही मौत का कारण भी लंबी बीमारी और फेफड़ों में संक्रमण बताया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि बच्ची बीते काफी समय से बीमार थी। जिसका इलाज उसके परिजन घर पर ही कर रहे थे। बच्ची को बुखार नहीं था, बल्कि पहले से ही वह काफी बीमार चल रही थी। उसकी मौत भी 24 अगस्त को हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि 30 वर्षीय महिला मानसिक रोग से पीड़ित थी। उसे दौरे आने की समस्या थी, जिस पर परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया। वहां से हालत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहां फेफड़ों में संक्रमण के कारण महिला की मौत हुई। चिकित्सकों की टीम ने दावा किया कि गांव में पहले चार बुखार के मरीज थे, अब वह स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें