पीकू वार्ड का शुभारंभ करते सांसद राजेंद्र अग्रवाल। संवाद
- फोटो : HAPUR
जिला अस्पताल में बच्चों के लिए बना पीकू वार्ड
हापुड़। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिला अस्पताल में बच्चों के लिए बनाए गए पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड में 20 बेड का सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने उद्घाटन किया।
जिला अस्पताल समेत पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आक्सीजन प्लांट स्थापित करा दिए गए हैं। इसके साथ ही बच्चों को बेहतर उपचार के लिए अस्पतालों में पीकू वार्ड तैयार कराए गए हैं। इन वार्डों में 15 वर्ष तक के बच्चों का उपचार किया जा सकेगा।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में जो जिला अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध हैं उनका प्रचार प्रसार किया जाए। जिससे मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अस्पताल में पीकू वार्ड के साथ ही 20 आइसोलेशन बेड भी तैयार कराए गए हैं।
इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप मित्तल आदि उपस्थित रहे।