फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीई बोर्ड : इंटर में राजवर्धन, रिदांशी और हाईस्कूल में वैभव ने किया टॉप

विज्ञापन
रिजल्ट पास आउट होने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते बच्चे। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
सीआईएससीई बोर्ड : इंटर में राजवर्धन, रिदांशी और हाईस्कूल में वैभव ने किया टॉप
विज्ञापन

हापुड़। सीआईएससीई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में संयुक्त रूप से पिलखुवा के संत जेवियर्स स्कूल के राजवर्धन व रिदांशी सिंहल ने 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वहीं, हाईस्कूल में गढ़ के क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र वैभव ने 97.2 फीसदी अंक लाकर परचम लहराया है। इस बार गणित, विज्ञान के छात्र अव्वल रहे तथा बोर्ड से संबंधित जिले के तीनों स्कूलों के सभी 557 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
कोरोना महामारी के चलते इस बार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्रों की परीक्षा नहीं हो सकी थी। इस बार छात्रों को प्रोन्नत किया गया। सीआईएससीई बोर्ड का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इस बोर्ड से संबंधित जिले के तीन स्कूल हापुड़ स्थित एसडीए मिशन स्कूल में हाईस्कूल के 121, इंटरमीडिएट के 86 छात्र, गढ़ स्थित क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में हाईस्कूल के 89, इंटरमीडिएट के 28, पिलखुवा स्थित संत जेवियर्स स्कूल में हाईस्कूल के 146 और इंटरमीडिएट के 87 छात्र उत्तीर्ण हो गए।
विज्ञापन

पिलखुवा स्थित संत जेवियर्स स्कूल के छात्रों का इंटरमीडिएट में दबदबा रहा। यहां के छात्र राजवर्धन और रिदांशी सिंहल ने संयुक्त रूप से 99.25 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की आरुषी अग्रवाल 97.25, तीसरे स्थान पर भी इसी स्कूल के छात्र प्रीत चौधरी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
जबकि हाईस्कूल में गढ़ के क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का दबदबा रहा। विद्यालय के छात्र वैभव ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। जबकि दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय की अंशिका, जयंत, ख्याति ने संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक और तीसरे स्थान पर सात्विक ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

इस बार जिले का रिजल्ट बेहतर रहा। बीते वर्षों के मुकाबले छात्रों को अच्छे अंक मिले हैं। जिला टॉप करने वाले छात्र परिणाम को लेकर खुश हैं। इस बार पीसीएम से पढ़ाई करने वाले छात्रों का दबदबा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें