फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नही लगाने पर 524 लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क नही लगाने पर 524 लोगों के काटे चालान
विज्ञापन

हापुड़। शहर के अतरपुरा चौपला सहित प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वाले 524 लोगों के चालान काटे। करीब 5200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ।
पुलिस ने मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक शहर के विभिन्न चौराहों पर अभियान चलाया। सिविल व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने बिना मास्क के वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर चेकिंग की। मास्क नहीं लगाने पर 524 लोगों के चालान काटे। साथ ही 5200 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की भी अपील की। एएसपी सर्वेश मिश्रा का कहना है कि पुलिस द्वारा बिना मास्क पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। आगे भी अभियान चलाकर लापरवाह लोगों को सबक सिखाया जाएगा। उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें