फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड पर डीएम आवास के पास बिहार निवासी एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जता रही। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बिहार के जिला बबुआ क्षेत्र के मोहनियां निवासी जफरदीन मियां(50) गढ़ रोड पर एक ट्रक कंपनी के शोरूम पर नए ट्रक पहुंचने का काम करता था। बुधवार को वह रांची फैक्टरी से ट्रक लेकर शोरूम पर छोड़ने आया था। बुधवार देर रात डीएम आवास के निकट सड़क किनारे उसका शव पड़ा देखकर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मृतक के पास से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। मृतक के चेहरे पर आंख के नीचे चोट के निशान बताए गए हैं। पुलिस हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि आशंका है कि हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत हो हुई है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें