पीईटी परीक्षा के फार्म पंजीकृत कराने का समय दिलाने की मांग
हापुड़। कोरोना महामारी के चलते पीईटी परीक्षा का फार्म पंजीकृत करने से वंचित रहे अभ्यर्थियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। फार्म पंजीकृत कराने की तिथि बढ़ाने की मांग उठाई।
डीएम कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) की परीक्षा 20 जुलाई को होने जा रही है। जिसके लिए फार्म पंजीकृत करने की तिथि 25 मई से 21 जून तक निर्धारित की थी। फार्म भरने की समयावधि कम होने व प्रदेश में लॉकडाउन, सर्वर डाउन होने के कारण बहुत से छात्र फार्म जमा नहीं कर सके। जिससे अनेकों अभ्यर्थी फार्म जमा करने से वंचित रह गए। अभ्यर्थियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर, पीईटी का आयोजन हर छह महीने में कराने व फार्म पंजीकृत कराने का मौका दिलानेे की मांग उठाई।